{"_id":"6a83658d906e033cc306f9e1","slug":"service-lane-from-rampura-chowk-flyover-to-imt-manesar-closed-starting-today-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97991-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आज से रामपुरा चौक फ्लाईओवर से आईएमटी मानेसर तक सर्विस लेन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आज से रामपुरा चौक फ्लाईओवर से आईएमटी मानेसर तक सर्विस लेन बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-76 से 80 और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आरसीसी स्टॉर्म वॉटर ड्रेन का चल रहा है निर्माण कार्य
15 अक्तूबर तक एनएच-48 पर डायवर्ट रहेगा रूट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से गुजरने वाले और सेक्टर-76 से 80 के साथ ही आसपास के निवासियों के लिए करीब दो महीने तक रूट डायवर्ट रहेगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से मंगलवार से सेक्टर-76 से 80 और एनएच-48 के किनारे आरसीसी स्टॉर्म वॉटर ड्रेन (बरसाती नाला) के निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है।
इस निर्माण कार्य के चलते 18 अगस्त की सुबह 6 बजे से 15 अक्तूबर तक दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रामपुरा चौक फ्लाईओवर के नीचे से लेकर आईएमटी मानेसर तक दिल्ली से जयपुर जाने वाली सर्विस रोड वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह बंद रहेगी।
इन रास्तों का करें उपयोग
यातायात पुलिस की तरफ से कहा गया है कि नौरंगपुर से भारी वाहन चालक खेड़कीदौला टोल से पहले यू-टर्न लेकर नौरंगपुर जाएं। इसके अलावा एसपीआर और व शिकोहपुर से भी एनएच-48 पर जा सकते हैं। आईएमटी मानेसर से सेक्टर-85 जाने वाले वाहन चालक रामपुरा एग्जिट (निकासी) से उतरकर सीधे सेक्टर-85 की ओर जाएं। रामपुरा से जयपुर जाने वाले वाहन चालक सेक्टर-85 वाली सर्विस लेन से जाएं, फिर खेड़कीदौला टोल से पहले यू-टर्न लें और फिर जयपुर की तरफ जाएं। सेक्टर-85 से रामपुरा और नौरंगपुर की तरफ जाने वाले चालक रामपुरा फ्लाईओवर का इस्तेमाल करें। तावडू, नौरंगपुर से एचएच-48 जाने के लिए प्रवीना डीएलएफ के रास्ते खेड़कीदौला टोल का प्रयोग करके आगे जाएं। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए जारी दिशा-निर्देशों और वैकल्पिक मार्गों का ही पालन करें और सुरक्षा नियमों का पूरी तरह से पालन करें ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।