{"_id":"6a8363a63fb3707c090d64fa","slug":"trial-of-9-meter-e-buses-begins-on-four-routes-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98028-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चार रूटों पर 9 मीटर ई-बस का ट्रायल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चार रूटों पर 9 मीटर ई-बस का ट्रायल शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वास्तविक यातायात और सड़क परिस्थितियों में संचालन क्षमता का आकलन होगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के बेड़े में शामिल 9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल सोमवार से शुरू कर दिया। साइबर सिटी में तीन दिन तक चलने वाला यह ट्रायल 19 अगस्त तक शहर के चार अलग-अलग रूटों पर किया जाएगा। इस दौरान वास्तविक यातायात और सड़क परिस्थितियों में बस की संचालन क्षमता का आकलन किया जाएगा। बस में 25 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।
ट्रायल के दौरान बस की बैटरी की परफॉर्मेंस और हेल्थ, यात्रियों को ले जाने की क्षमता, भरोसेमंदता और अलग-अलग तरह की सड़कों पर संचालन की क्षमता की जांच होगी। खासतौर पर भीड़भाड़ वाले हिस्सों, ऊबड़-खाबड़ सड़कों और विभिन्न यातायात परिस्थितियों में बस के प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी। जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देना गुरुग्राम में स्वच्छ और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इलेक्ट्रिक बसों से वाहनों से होने वाले प्रदूषण और शोर को कम करने में मदद मिल सकती है।
डेटा के आधार पर होगा आकलन
ट्रायल जीएमसीबीएल के अधिकारियों और इंटेलिजेंट बस ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट (आईबीटीएम) सिस्टम के ऑपरेटर के सहयोग से किया जा रहा है। तीन दिन के दौरान जुटाए गए परिचालन डेटा और फीडबैक का विश्लेषण कर बस की बैटरी क्षमता, यात्रियों को संभालने की क्षमता, प्रदर्शन और कुल विश्वसनीयता का आकलन किया जाएगा। जीएमसीबीएल के सीईओ विश्वजीत चौधरी ने कहा कि ट्रायल का उद्देश्य अन्य रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर निर्णय लेने से पहले व्यावहारिक जानकारी जुटाना है।