फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Devotees worshipped the Serpent Deity in temples.

Gurugram News: श्रद्धालुओं ने मंदिरों में की नाग देवता की पूजा

Tue, 18 Aug 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Devotees worshipped the Serpent Deity in temples.
गुरुग्राम। शहर में सोमवार को लोगों ने नाग पंचमी का त्योहार मनाया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में नाग देवता की पूजा-अर्चना की और उन्हें दूध अर्पित कर उनसे जीवन रक्षा की प्रार्थना की। मंदिरों में श्रद्धालुओं का नाग पंचमी पूजन के लिए तांता लगा रहा। सेक्टर 4 स्थित श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधन से जुड़े मैत्री कल्याण मंच के प्रमुख एसएस दहिया ने बताया कि श्रद्धालुओं नेे विधि-विधान से नाग प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने श्री राधाकृष्ण के भजनों पर नृत्य किया। शहर के अन्य मंदिरों में भी लोगों ने भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा की। पूर्वांचल के लोगों ने अपने घरों में गाय के दूध और धान की खिल के साथ नाग देवता की पूजा की। गौरी शंकर मंदिर के पुजारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि हिंदू संस्कृति ने पशु-पक्षी, वृक्ष-वनस्पति सबके साथ आत्मीय संबंध जोड़ने का प्रयत्न किया है। नाग को देव के रूप में माना गया है। नाग भगवान शिव के गले के हार हैं। जब भगवान शिव की पूजा की जाती है तो नाग देवता की स्वयं ही पूजा हो जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed