{"_id":"6a3bcbaed796274e7007a1e2","slug":"dhanishtha-panchal-and-mrinjal-singh-won-gold-medals-in-the-judo-competition-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92422-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जूडो प्रतियोगिता में धनिष्ठा पांचाल और मृंजल सिंह ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जूडो प्रतियोगिता में धनिष्ठा पांचाल और मृंजल सिंह ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीते पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अंबाला के देव गुरुकुल में 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुग्राम का नाम रोशन किया है। बुधवार को हुए बालिकाओं के कड़े मुकाबलों में जिले की धनिष्ठा पांचाल ने 44 किलोग्राम भार वर्ग में अद्वितीय खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, प्लस 44 किलोग्राम भार वर्ग में मृंजल सिंह ने अपनी प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देते हुए सोने का तमगा अपने नाम किया।
दोनों खिलाड़ियों की इस स्वर्णिम सफलता पर जिला जूडो संघ ने प्रसन्नता व्यक्त की है और खिलाड़ियों को बधाई दी है। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एव बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। इसमें लड़कियों की प्रतियोगिताएं 23 से 25 जून तक आयोजित की जा रही हैं, जबकि लड़कों के मुकाबले 27 से 29 जून तक खेले जाएंगे। खिलाड़ियों की इस सफलता पर उनकी पीठ थपथपाते हुए जूडो कोच महिंदर ने कहा कि धनिष्ठा पांचाल और मृंजल सिंह दोनों ही बेहद अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता से पहले इन्होंने अकादमी में सुबह-शाम कड़ा अभ्यास किया था, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। अंबाला के मैट पर दोनों ने जिस आक्रामकता और तकनीकी कौशल के साथ मुकाबले जीते, वह काबिले तारीफ है।