{"_id":"6a3131cafc8dc2baf300b89c","slug":"dilapidated-flex-banners-and-illegal-hoardings-pose-a-danger-risk-of-accidents-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91577-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जर्जर फ्लैक्स और अवैध होर्डिंग्स खतरा, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जर्जर फ्लैक्स और अवैध होर्डिंग्स खतरा, हादसे की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
सेक्टर-69 समेत कई इलाकों में फटे और लटक रहे फ्लैक्स
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। तेज आंधी और बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगे जर्जर फ्लैक्स, बैनर और अवैध होर्डिंग्स लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। सेक्टर-69 समेत आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर फटे हुए फ्लैक्स और ढीले पड़े होर्डिंग्स लगे हैं, जो तेज हवा के कारण गिरे तो लोगों को चोट लग सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में अवैध तरीके से विज्ञापन बोर्ड लगाए गए हैं। इनमें से कई फ्लैक्स लंबे समय से रखरखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। तेज हवा चलने पर इनके टूटकर सड़क पर गिरने या उड़कर वाहनों के सामने आने का खतरा बना रहता है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ सकती है।
शहर के सोहना-गुरुग्राम एलिवेटिड रोड, सदर्न पेरिफेरल रोड, सेक्टर-62 समेत अन्य व्यस्त मार्गों पर यह परेशानी सबसे ज्यादा है। कई स्थानों पर इन्हें बिजली के खंभों और यातायात संकेतकों के ऊपर लगाया गया है जिससे संकेतक स्पष्ट दिखाई नहीं देते। इससे वाहन चालकों को दिशा और यातायात संबंधी जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई होती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तेज हवाओं के दौरान कई बार फ्लेक्स नीचे गिर जाते हैं। इनके अचानक उड़ने से वाहन चालकों का संतुलन भी बिगड़ सकता है। -संदीप
कई फ्लैक्स यातायात संकेतकों के ऊपर लगाए गए हैं जिससे संकेत स्पष्ट दिखाई नहीं देते और लोगों को परेशानी होती है। -संचित
शहर में लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स की नियमित जांच होनी चाहिए ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके। -आरके जैसवाल
अवैध होर्डिंग्स न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित करते हैं बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं। -विनोद