{"_id":"69bfe05a644b87d5cf0815a6","slug":"dirt-in-sector-52-and-56-disrupts-life-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82778-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-52 और 56 में गंदगी से जनजीवन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-52 और 56 में गंदगी से जनजीवन बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-52 और 56 में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां सीवर का पानी सड़क पर ओवरफ्लो होकर बह रहा है। वहीं, बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। सेक्टर-52 में सड़क ने नालों का रूप ले लिया है। इस दुर्गंधयुक्त पानी के बीच से गुजरना राहगीरों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।
सड़क पर जमा पानी से संक्रामक बीमारियों और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। वहीं, पैदल चलने वालों के साथ-साथ दुपहिया वाहन चालकों को भी फिसलने और दुर्घटनाग्रस्त होने का डर है।
वहीं, सेक्टर-56 स्थित आनंद हॉस्पिटल वाली रोड की हालत भी बेहद खराब है। यहां कच्ची सड़क होने के कारण बारिश का पानी जमा हो गया है, जिससे पूरी सड़क कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो गई है। अस्पताल मार्ग होने के कारण यहां से मरीजों का आना-जाना लगा रहता है, जिन्हें इस कीचड़ और गड्ढों की वजह से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
Trending Videos