{"_id":"6a835dc2b899dc1cef076766","slug":"dogs-can-be-fed-at-three-designated-spots-in-the-society-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98053-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोसाइटी में तीन जगहों पर दिया जा सकेगा कुत्तों को खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोसाइटी में तीन जगहों पर दिया जा सकेगा कुत्तों को खाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के बीच विवाद के समाधान को लेकर नगर निगम और पशुपालन विभाग की टीम पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 67 स्थित वर्धमान मंत्र सोसाइटी में लावारिस कुत्तों को लेकर लोगों के बीच विवाद के समाधान को लेकर नगर निगम और पशुपालन विभाग की टीम ने सोसाइटी में दौरा किया। बातचीत के बाद सोसाइटी में 3 जगहें कुत्तों को खाना देने के लिए तय की गई हैं। शनिवार को लावारिस कुत्तों को खाने देने और पीड़ितों के बीच झगड़े के समाधान के लिए पुलिस भी पहुंची थी।
सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने के मामले को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को निवासियों ने उपायुक्त और पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्या के हल की मांग की थी। इसकी प्रति मुख्यमंत्री और मेनका गांधी को भी भेजी है। इसमें उन लोगों के नंबर और वीडियो और फोटो आदि भी भेजे हैं, जिसमें लोगों को कुत्तों की शिकायत को लेकर धमकी देने के आरोप हैंं। इसके पहले भी कुत्ता प्रेमियों और निवासियों के कई बार विवाद हो चुका है।
नगर निगम और पशुपालन विभाग की टीम सोमवार को सोसाइटी में पहुंची। पशुपालन विभाग के डॉ. संदीप सहरावत ने बताया कि सोसाइटी में 6 जगह चुनें, जहां कुत्तों को खाना दिया जा सके, मगर लोगों के साथ बातचीत के बाद 3 जगहों पर सहमति बनी है, इनमें दो सोसाइटी के भीतर और एक बाहर है। उनके खाना देने का समय भी बताया गया है। सोसाइटी में करीब 45 कुत्ते हैं जिनमें कुछ की नसबंदी नहीं हुई है। नगर निगम ने कुत्ता प्रेमियों को ऐसे कुत्तों को चिन्हित करने और उनके टीकाकरण के इंतजाम के लिए कहा है।
विज्ञापन
11 एकड़ की सोसाइटी में 1200 परिवार और 60 कुत्ते
सोसाइटी के निवासी मनीष शर्मा ने बताया कि 11 एकड़ की सोसाइटी में 1200 परिवार रहते हैं। 60 से ज्यादा लावारिस कुत्ते सोसाइटी में हैं। पिछले दिनों तीन वर्षीय बच्ची को कुत्ते ने काट लिया। छह महीना पहले एक गर्भवती महिला पर स्ट्रीट डॉग ने हमला किया। कई घरेलू सहायकों को काट चुके हैं।
नगर निगम और पुलिस प्रशासन को मिलकर इस समस्या का हल निकालना चाहिए, ताकि कुत्तों को खाना मिल सके मगर लोगों की सुरक्षा हो। माहौल न बिगड़े इसके उचित प्रबंधन होने चाहिए।
- आकाश जैन, निवासी वर्धमान मंत्र
कुत्तों को घरों के पास खाना देने का विरोध करने वालों को धमकियां मिल रही हैं। हालांकि नगर निगम और पशुपालन विभाग की टीम आई थी मगर वे केवल तीन जगह बताकर चल गई।
- मनीष शर्मा, निवासी वर्धमान मंत्र