सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Domestic gas cylinders are being used at street vendors and dhabas.

Gurugram News: रेहड़ी और ढाबों पर घरेलू गैस सिलिंडर का हो रहा इस्तेमाल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Domestic gas cylinders are being used at street vendors and dhabas.
विज्ञापन
छांयसा। हरियाणा सहित देशभर में इन दिनों एलपीजी गैस सिलिंडरों की किल्लत से आम जनता जूझ रही है। घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं और बुकिंग के बाद भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर बल्लभगढ़ क्षेत्र में खुलेआम व्यावसायिक कार्यों में घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
Trending Videos

मोहना बस अड्डे के आसपास रेहड़ी और ढाबों पर घरेलू गैस सिलिंडर इस्तेमाल होते देखे जा सकते हैं, जबकि नियमों के अनुसार यहां व्यावसायिक सिलिंडर का उपयोग होना चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर उन्हें गैस सिलिंडर के लिए परेशान होना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर रेहड़ी संचालकों को आसानी से सिलिंडर उपलब्ध हो रहे हैं। जब इन रेहड़ी संचालकों से खाने की कीमत बढ़ाने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे गैस सिलिंडर ब्लैक में खरीद रहे हैं, जिससे लागत बढ़ गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब घरेलू सिलिंडर लेने के लिए ओटीपी और बुकिंग अनिवार्य है, तो आखिर ये सिलिंडर रेहड़ी वालों तक कैसे पहुंच रहे हैं। क्या संबंधित गैस एजेंसियों की इसमें मिलीभगत है या फिर प्रशासन की अनदेखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed