{"_id":"69c54afcc45b7319ec09adaf","slug":"thugs-attack-a-family-in-chamanpura-villagethugs-attack-a-family-in-chamanpura-village-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83198-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गांव चमनपुरा में दबंगों ने किया परिवार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गांव चमनपुरा में दबंगों ने किया परिवार पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध हथियार से फायरिंग कर ग्रामीणों में खौफ पैदा करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। चमनपुरा में दबंगों ने एक घर में घुसकर परिवार के करीब आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर अवैध हथियार से फायरिंग करके ग्रामीणों में खौफ पैदा किये जाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने 2 नामजद सहित 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
सोहना सदर थानांतर्गत आने वाले गांव चमनपुरा निवासी रोहताश ने पुलिस को बताया कि उसने गांव में ही परचून की दुकान खोली हुई है। गांव के ही मिंटू व भजनलाल असामाजिक किस्म के लड़के हैं। जो ग्रामीणों को डरा धमकाकर व दादागिरी करते हैं। रविवार को शाम साढ़े पांच बजे जब वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तो मिंटू व भजनलाल अपने साथ 7 अन्य बदमाशों को लेकर हमारे घर में घुस गए। घर में पत्नी संतोष, पुत्र वधू गीता, दो पोते पुष्पेंद्र व लोकेश मौजूद थे। उन्होंने सभी को अपशब्द कहे।
दुकानदार रोहताश ने बताया कि जब उनको ऐसा करने से रोका गया तो उन्होंने रविन्द्र, सतीश, सोनू, संजू आदि पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया, जिससे सभी को गहरी चोटें लगी हैं। रोहतास ने यह भी बताया कि जाते समय आरोपी हवाई फायर करते हुए बेटे को जान से मारने की धमकी दे गए हैं।
सोहना सदर थाना प्रभारी सुखपाल बताते हैं कि परचून दुकानदार रोहताश की शिकायत पर दो नामजद व 7 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हवाई फायर किए जाने की जांच चल रही है। सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos