सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dr. Ambedkar's birth anniversary celebrated

Gurugram News: डॉ. आंबेडकर का मनाया जन्मोत्सव

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's birth anniversary celebrated
विज्ञापन
फर्रुखनगर। जय संविधान सेवा समिति, जमालपुर की ओर से संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समिति के प्रधान बिजेंद्र कुमार सहित काफी लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर हेड मास्टर राजसिंह ने कहा कि हमें बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में कासन से पहुंचे मास्टर आरपी सांखला ने बाबा साहब द्वारा दिए गए तीन मूल मंत्रों शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया। जिला पार्षद रितु यादव ने बच्चों के लिए लाइब्रेरी के ऊपर हॉल बनाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा धर्मशाला में शेड के लिए 1.5 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को सम्मान स्वरूप लेखन व पाठन सामग्री सहित कई इनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच मनीराम ने भी प्रोग्राम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर देवेंद्र पंच, गोविंद, राम किशन, सुभाष, समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed