{"_id":"69ea27a2dd4f5316ba0fce61","slug":"strict-action-against-traffic-rule-violations-awareness-and-challan-campaign-intensified-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-85776-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर सख्ती, जागरूकता और चालान अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर सख्ती, जागरूकता और चालान अभियान तेज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस ने गलत पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई
नंबर गेम- 28 लाख एक हजार का लगाया जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गुरुग्राम पुलिस ने गलत पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त यातायात के नेतृत्व में 22 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें गलत पार्किंग पर रोक लगाने के लिए कड़ी निगरानी रखी गई।
इस अभियान के दौरान कुल 4,728 चालान किए गए और करीब 28 लाख 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही जीएमडीए की मदद से उपलब्ध कराई गई क्रेन से अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाया भी गया, ताकि सड़कों पर जाम की स्थिति न बने और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध पार्किंग को पूरी तरह रोकने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए उन जगहों की पहचान की जा रही है जहां गलत पार्किंग के कारण सबसे ज्यादा जाम लगता है और वहां लगातार निगरानी की जा रही है।
चालान नहीं, सलाम मारकर करेंगे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक
गुरुग्राम यातायात पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए चालान नहीं, सलाम मिलेगा अभियान चलाया। बख्तावर चौक, झाडसा चौक और वजीराबाद चौक पर तीन जागरूकता पाठशालाएं लगाई गईं। इनमें सुरक्षा रथ के माध्यम से टैक्सी चालकों, ऑटो चालकों और पैदल यात्रियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। करीब 90 लोगों को इसमें जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि अपनी लेन में ड्राइविंग करें, ओवरस्पीड से वाहन न चलाएं, नशे में ड्राइविंग न करें और हेलमेट व सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें। साथ ही यह भी समझाया गया कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने दें। रेड लाइट पर स्टॉप लाइन के पीछे रुकना और मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करना भी जरूरी बताया गया।
ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की
गुरुग्राम पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाने के लिए ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीमों ने शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर जांच की। जांच में कई ई-रिक्शा चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए। इनमें बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना, गलत जगह पार्किंग करना और रॉन्ग साइड से वाहन चलाना जैसे मामले शामिल थे। पुलिस ने 1 जनवरी 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक कार्रवाई करते हुए कुल 942 ई-रिक्शा चालकों के चालान किए हैं। यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुरक्षित और सुचारू बनी रहे और किसी को परेशानी न हो।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X