सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Special camps for pregnant women will be organised today.

Gurugram News: गर्भवती के लिए आज लगेंगे विशेष शिविर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
Special camps for pregnant women will be organised today.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग बृहस्पतिवार को गर्भवती के लिए विशेष शिविर लगाएगा। नागरिक अस्पताल के अलावा अन्य सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क जांच की जाएगी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत पहले तीन बार जांच की जाती थी। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. शालिनी ने बताया कि अब इसे बढ़ाकर चार बार कर दिया गया है। इससे अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर महीने की 9, 10, 23 और महीने की आखिरी तारीख को यह शिविर लगाया जाता है।


इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और उनके शिशुओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना है। विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है, ताकि समय रहते किसी भी जटिलता का पता लगाया जा सके। सीएमओ डॉ. लोकवीर ने बताया कि इस पहल से मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही महिलाओं को सुरक्षित और स्वस्थ गर्भावस्था सुनिश्चित करने में भी यह योजना कारगर साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed