सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   NEET UG: 6875 candidates will appear for the exam at 18 centers in Gurugram.

नीट यूजी : गुरुग्राम में 18 केंद्रों पर 6875 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
NEET UG: 6875 candidates will appear for the exam at 18 centers in Gurugram.
विज्ञापन
एडीसी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
Trending Videos

कहा- केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं और सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 का आयोजन 3 मई को किया जाएगा। गुरुग्राम जिले में परीक्षा के लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6,875 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सफल, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडीसी सोनू भट्ट ने की।
एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा में अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के बाहर सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था और अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी समय पर पूरी की जाए, ताकि किसी विद्यार्थी का समय ट्रैफिक में बर्बाद न हो। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि नीट यूजी परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, शांति और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। यदि बच्चों को सहज वातावरण मिलेगा तो उनका परीक्षा प्रदर्शन भी बेहतर होगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। देशभर में लगभग 22 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि हरियाणा में 65,300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
गुरुग्राम जिले में पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 4/7 में सबसे अधिक 720 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जबकि गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोंडसी में सबसे कम 227 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। बैठक में डिप्टी डीईओ गीता आर्या, प्रिंसिपल विनोद, सेंटर सुपरिटेंडेंट प्रदीप कुमार, गीता यादव, राकेश कुमार शर्मा, सतीश यादव, सुशील कुमार, कविता, रचना, शशि राणा, शिवदत्त, पवन कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed