सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Application process for cash rewards to players in final stage

Gurugram News: खिलाड़ियों को कैश रिवॉर्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Application process for cash rewards to players in final stage
विज्ञापन
30 अप्रैल तक पोर्टल पर भरे जाएंगे फॉर्म, 112 आवेदन हुए प्राप्त
Trending Videos





संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिला खेल विभाग की ओर से विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कैश रिवॉर्ड देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। विभाग की ओर से सभी पात्र खिलाड़ियों के आवेदन फॉर्म ऑनलाइन पोर्टल पर भरे जा रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। अब तक विभाग को कुल 112 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें हॉकी, जूडो, वॉलीबॉल, कराटे, जिम्नास्टिक, फुटबॉल, बास्केटबॉल सहित अन्य खेलों के खिलाड़ी शामिल हैं। ये आवेदन वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाड़ियों के हैं।



विभागीय आंकड़ों के अनुसार 2024-25 के लिए 96 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि वर्ष 2025-26 के लिए अब तक 26 आवेदन जमा किए गए हैं। सभी आवेदन 30 अप्रैल तक पोर्टल पर अपलोड कर मुख्यालय को भेज दिए जाएंगे। इस कैश रिवॉर्ड योजना के तहत ओलंपिक, स्कूल गेम्स, नेशनल स्तर, पैरा खेल, जिला खेल संघ, विश्वविद्यालय और एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) से जुड़े खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों और स्थान के आधार पर पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि अलग-अलग खेलों के हिसाब से दी जाएगी। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि खिलाड़ियों को उनका हक समय पर मिले, इसके लिए विभाग पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। सभी पात्र खिलाड़ियों के फॉर्म तेजी से पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। सभी खिलाड़ियों की राशि मिलाकर आकड़े लगभग करोड़ों में जा रही है। अगले महीने तक सभी खिलाड़ियों को उनकी राशि मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed