{"_id":"69f1e841e947dc387b0800be","slug":"preparations-underway-to-obtain-fire-noc-for-14-metro-stations-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86330-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 14 मेट्रो स्टेशनों के लिए फायर एनओसी लेने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 14 मेट्रो स्टेशनों के लिए फायर एनओसी लेने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमआरएल ने फायर विभाग को सौंपी स्टेशनों की ड्रॉइंग, मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक चल रहा निर्माण
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के 14 स्टेशनों के लिए फायर एनओसी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने फायर सेफ्टी ड्रॉइंग अग्निशमन विभाग को सौंप दी है जिसकी जांच की जा रही है।
मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक करीब 15.2 किमी लंबे कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है। इस हिस्से में कुल 14 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। निर्माण एजेंसी पाइलिंग और अन्य सिविल कार्य कर रही है। जीएमआरएल अधिकारियों के अनुसार, फायर एनओसी के लिए प्रत्येक स्टेशन पर आग से सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसमें फायर फाइटिंग सिस्टम, आपातकालीन निकासी मार्ग, धुआं नियंत्रण व्यवस्था और अन्य सुरक्षा उपकरणों का प्रावधान शामिल है।
अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले सेक्टर-9 स्टेशन की ड्राइंग फायर विभाग को एनओसी के लिए दी गई थी, जिसे मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद अन्य स्टेशनों की फायर एनओसी लेने के लिए ड्राइंग दो दिन पहले फायर विभाग को सौंप दिया गया है। परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर-47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9 और द्वारका एक्सप्रेसवे के पास स्टेशन प्रस्तावित हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X