सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Strict action taken against single-use plastic in Sadar Bazaar, 40 kg of material seized

Gurugram News: सदर बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त कार्रवाई, 40 किलो सामान जब्त

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Strict action taken against single-use plastic in Sadar Bazaar, 40 kg of material seized
विज्ञापन
एमसीजी व एचएसपीसीबी की संयुक्त टीम का अभियान, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। जिले के सदर बाजार में नगर निगम गुरुग्राम और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) नॉर्थ की संयुक्त टीमों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग और वितरण करने वाले लोगों के चालान किए गए। अभियान के तहत लोगों को कपड़े और कागज के बैग जैसे पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।


एसडीओ आशीष गहलावत ने बताया कि कार्रवाई के दौरान लगभग 40 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक सामान जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य केवल नियम लागू करना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना भी है। उन्होंने दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी संचालकों और स्थानीय लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed