फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Driver injured in road accident had to have his leg amputated.

Gurugram News: सड़क हादसे में घायल चालक का काटना पड़ा पैर

Tue, 28 Jul 2026 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Driver injured in road accident had to have his leg amputated.
घायल व्यक्ति के भाई ने हादसे के तीन माह 12 दिन बाद फर्रुखनगर थाने में दी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल चालक का उपचार के दौरान दायां पैर काटना पड़ा। घायल चालक के भाई वृजेश कुमार की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ फर्रुखनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर हादसे के तीन माह 12 दिन बाद 27 जुलाई को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता वृजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके भाई राजेश कुमार एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में गाड़ी चलाते हैं और जमालपुरा में रह रहे हैं। 15 अप्रैल की रात को जमालपुर से सीएनजी भरवाने के लिए पटौदी रोड स्थित सीएनजी पंप की ओर जा रहे थे। रात करीब 11:10 बजे पटौदी गोल चक्कर के पास सामने से तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए उसके भाई की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद राजेश कुमार गाड़ी केविन में फंस गए व गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल को केविन से बाहर निकालकर पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित अस्पताल में उपचार कराया। गया। बाद में पलवल के अस्पताल में उपचार के दौरान दायां पैर काटना पड़ा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद फर्रुखनगर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज करने में टालमटोल की है। फर्रुखनगर थाने के जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। गाड़ी को टक्कर मारने वाली दूसरी गाड़ी के चालक की पहचान करके जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article