सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Driver training and research institute will be constructed at a cost of Rs 35 crore

Gurugram News: 35 करोड़ की लागत से चालक प्रशिक्षण व अनुसंधान संस्थान का होगा निर्माण

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Driver training and research institute will be constructed at a cost of Rs 35 crore
विज्ञापन
गुरुग्राम। बजट 2026 में गुरुग्राम की परिवहन व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। जिले में परिवहन क्षेत्र को नई दिशा देते हुए लगभग 35 करोड़ की लागत से चालक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा। साथ ही जिले में एक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र भी स्थापित होगा, जिससे ड्राइविंग मानकों में सुधार आएगा। यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सार्वजनिक सेवा वाहनों में वाहन लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम और पैनिक बटन लगाए जाएंगे, जिनकी निगरानी केंद्रीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से होगी। इसके अलावा जिले के नागरिकों की सुविधा के लिए बसों की आवाजाही और उपलब्धता की जानकारी देने हेतु एक निःशुल्क सिटीजन मोबाइल ऐप 15 अगस्त तक शुरू किया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed