{"_id":"69bfd7e73a6240735109d0b8","slug":"drunken-eeco-driver-did-stunts-threatened-if-stopped-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82799-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नशे में धुत ईको चालक ने की स्टंटबाजी, रोका तो दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नशे में धुत ईको चालक ने की स्टंटबाजी, रोका तो दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
टक्कर लगने से एक युवक घायल, गाड़ी रोकने की बात कहने पर गोली मारने की दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में नशे में धुत ईको चालक ने 20 मार्च की रात को तेज रफ्तार में स्टंटबाजी करते हुए कई चक्कर काटे। इस दौरान टक्कर लगने से एक युवक घायल हो गया। जब चालक को रोकने के लिए कहा तो उसने गोली मारने की धमकी दी। ओमप्रकाश की शिकायत पर ईको चालक नवीन के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
खेड़कीदौला गांव निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 मार्च की रात करीब 9 बजे नशे में धुत होकर नवीन नामक युवक ने तेज रफ्तार से ईको गाड़ी लेकर आया। नवीन ने तेज रफ्तार से रास्ते में कई चक्कर लगाए और कई लोगों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान ओमप्रकाश के भतीजे को चोट लगी व उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ओमप्रकाश ने बताया कि जब नवीन को ईको गाड़ी रोकने के लिए कहा तो उसने गोली मारने की धमकी दी।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अमित कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है। चालक नवीन को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos