{"_id":"69e8c3a740fa7dcd5306bf07","slug":"dumper-loaded-with-gravel-overturns-after-losing-control-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85663-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अनियंत्रित होकर पलटा रोड़ी से भरा डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अनियंत्रित होकर पलटा रोड़ी से भरा डंपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सदर्न पेरिफेरल रोड पर चढ़ने के दौरान हादसा, करीब दो घंटे तक लगा रहा जाम
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे से सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर चढ़ने के दौरान रोड़ी से भरा डंपर बुधवार सुबह करीब आठ बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रोड़ी पूरी सड़क पर बिखर गई, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सुबह पीकआवर के दौरान वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम लग गया। सूचना मिलते ही द्वारका एक्सप्रेसवे की यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को निकलवाने के प्रयास किए। वहीं, दो हाइड्रा क्रेन की मदद से डंपर को हटवाया गया।
जानकारी के अनुसार, डंपर खेड़कीदौला से सोहना जा रहा था और ओवरलोडेड था, जिस कारण ऊंचाई पर चढ़ने के दौरान अनियंत्रित हो गया। वहीं, जाम के कारण वाहन चालकों को राजीव चौक होते हुए सोहना, बादशाहपुर, वाटिका चौक जाना पड़ा। वहीं, डंपर मालिक ने दूसरी गाड़ी मंगवाकर सड़क पर बिखरी रोड़ी को जेसीबी से हटवाया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डंपर पलटने की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी और यातायात व्यवस्था को संभालते हुए जाम में फंसे वाहनों को निकालवाया। दो हाइड्रा क्रेन मंगवाकर डंपर को किनारे लगवाया गया, ताकि वाहनों को संचालन सुचारू रूप से हो सके। यातायात व्यवस्था बहाल करवा दी गई थी। -राजबीर, यातायात निरीक्षण, द्वारका एक्सप्रेसवे
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X