{"_id":"6a1ecf75c3e83a7af408cf8f","slug":"emphasis-on-preventing-anemia-in-women-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89977-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महिलाओं में एनीमिया रोकने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महिलाओं में एनीमिया रोकने पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो लाख से अधिक महिलाओं की 30 जून तक होगी खून की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और एनीमिया की समस्या पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने इस वर्ष दो लाख से अधिक महिलाओं की खून जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विभाग के अनुसार, जिले में कुल दो लाख चार हजार महिलाओं की जांच की जा रही है। इसके लिए नागरिक अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर विशेष व्यवस्था की गई है। एक जून से 30 जून तक महिलाओं की खून की जांच की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं में खून की कमी यानी एनीमिया एक गंभीर समस्या है, जिसका असर उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ गर्भावस्था और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रश्मि बत्रा ने बताया कि विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष भी एक लाख से अधिक महिलाओं की खून जांच की गई थी। जांच के दौरान जिन महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई थी, उन्हें आवश्यक उपचार, आयरन की गोलियां और पोषण संबंधी सलाह उपलब्ध कराई गई थी। इस बार जांच का दायरा और बढ़ाया गया है ताकि अधिक से अधिक महिलाओं तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।
स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. लोकवीर ने बताया कि जांच के माध्यम से एनीमिया से प्रभावित महिलाओं की समय रहते पहचान कर उनका उपचार किया जाएगा। साथ ही महिलाओं को संतुलित आहार, आयरन युक्त भोजन और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि इस अभियान से जिले में महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर में सुधार आएगा और एनीमिया के मामलों में कमी दर्ज होगी।
विज्ञापन
Trending Videos