{"_id":"6a1ed951a2e54086870509bd","slug":"the-sanitation-teams-of-the-municipal-corporation-are-engaged-in-making-the-city-clean-and-beautiful-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-90000-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुटी नगर निगम की स्वच्छता टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुटी नगर निगम की स्वच्छता टीमें
विज्ञापन
शहर को स्वच्छ बनाने के लिए कर्मचारी सफाई करते हुए। विगुरुग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाने में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहरभर में चल रहा नियमित सफाई अभियान, सड़कों, ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थलों से उठाया जा रहा कचरा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर शहर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) की स्वच्छता टीमें निरंतर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। निगम के स्वच्छता कर्मी प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों, गलियों, बाजारों, फुटपाथों, ग्रीन बेल्टों व अन्य सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित कर रहे हैं। नगर निगम का लक्ष्य शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाते हुए नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है।
मंगलवार को नगर निगम की स्वच्छता टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान बजघेड़ा, एमजी रोड मेट्रो स्टेशन, पटेल नगर, सेक्टर-31, फ्रेंड्स कॉलोनी, कार्टरपुरी, न्यू रेलवे रोड, जैकबपुरा, सेक्टर-23, प्रेमपुरी, लघु सचिवालय, सेक्टर-22, सेक्टर-7, देवीलाल नगर, सेक्टर-22ए, राजीव चौक से हीरो होंडा चौक, सूर्य विहार, सदर बाजार, शिव मूर्ति चौक सहित अन्य क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। स्वच्छता टीमों ने गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स (जीवीपी), सड़कों, ग्रीन बेल्टों, फुटपाथों, गलियों, चौराहों व अन्य सार्वजनिक स्थलों से कचरे को उठाकर क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया। इसके साथ ही सफाई कर्मियों ने झाड़ू लगाकर और कूड़े का उचित निस्तारण कर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य किया।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, पार्कों, ग्रीन बेल्टों व खुले क्षेत्रों में कूड़ा न फेंकें और कचरे को निर्धारित स्थानों पर ही डालें। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रशासन और नागरिकों की साझी जिम्मेदारी है। नगर निगम गुरुग्राम के निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निगम की टीमें प्रतिदिन मैदान में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी भी आवश्यक है। नागरिक सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं तथा स्वच्छता बनाए रखने में निगम का सहयोग करें।
विज्ञापन
Trending Videos