सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Summer vacation starts in civil courts, will open on July 1

Gurugram News: सिविल अदालतों में ग्रीष्मावकाश शुरू, एक जुलाई को खुलेंगी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Summer vacation starts in civil courts, will open on July 1
विज्ञापन
गुरुग्राम। एक जून से जिला सिविल मामलों की सुनवाई करने वाली अदालतों में ग्रीष्मावकाश शुरु हो गया। यह अवकाश 30 जून तक चलेगा। अब एक जुलाई को सिविल अदालतें खुलेंगी। आपराधिक मामलों की सुनवाई करने वाली अदालतों में ग्रीष्मावकाश आगामी 16 जून से शुरु होगा और सिविल अदालतों के साथ ही आगामी एक जुलाई को आपराधिक मामलों की सुनवाई करने वाली अदालतें काम करना शुरु कर देंगी। ग्रीष्मावकाश में आवश्यक कार्यों के लिए जिला अदालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालतों की व्यवस्था भी की गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि ग्रीष्मावकाश के दौरान अदालत परिसर में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं, ताकि अदालत परिसर में किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण या नवनिर्माण कार्य न हो सके। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed