सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Private bus drivers are dropping passengers on the road

Gurugram News: निजी बस चालक बीच सड़क पर उतार रहे सवारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Private bus drivers are dropping passengers on the road
बीच रास्ते में निजी बस से उतरते यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गुरुग्राम। जिले के मुख्य मार्गों पर दौड़ने वाली निजी बसों की मनमानी और लापरवाही आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। यातायात नियमों को ताक पर रखकर ये निजी बस चालक बीच रास्ते में ही अचानक ब्रेक मारकर सवारियां उतारने और चढ़ाने लगते हैं। इस वजह से पीछे चल रहे वाहन चालकों को भी अचानक वाहन रोकने पड़ते हैं, जिससे न सिर्फ हादसों का खतरा बना रहता है, बल्कि हर दिन सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है। सुबह और शाम के पीक आवर्स में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जब लोग अपने दफ्तरों और घरों के लिए निकलते हैं।
दुकानदार मदनलाल यादव ने बताया कि निजी बस वालों को न तो पीछे आ रहे वाहनों की परवाह है और न ही कानून की। बस वाले बिना किसी बस स्टॉप के अचानक बीच सड़क पर ब्रेक मार देते हैं और सवारी बैठा लेते हैं। दुकानदार पवन का कहना है कि बस स्टैंड के बजाए बस वाले बाहर ही उतार देते हैं, जिससे कई बार रास्ते पर जाम लग जाता है। अकबर ने बताया कि बस वाले कही से भी यात्रियों को बस में बैठा लेते हैं और कही भी बस रोक कर उतार देते हैं। बलजीत नेहरा ने बताया कि कई बार तो बस वाले एक दम से ब्रेक लगा देते हैं, जिससे पीछे आ रहे वाहन रुक जाते हैं और जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed