{"_id":"6a10644899115783ff095866","slug":"entered-the-office-and-beat-the-young-man-brutally-made-a-video-and-made-it-viral-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88893-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ऑफिस में घुसकर युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो बनाकर वायरल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ऑफिस में घुसकर युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो बनाकर वायरल की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुरुग्राम। बिलासपुर के पथरेड़ी रोड पर एक ऑफिस में घुसकर 5-6 दबंगों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा। युवक का आरोप है कि मारपीट करने के साथ ही उससे नकदी व मोबाइल लूट लिए गए। आरोपियों ने युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया और मारपीट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बिलासपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले योगेश सिंह पुलिस को शिकायत दी है। योगेश बिलासपुर स्थित एक ऑफिस में काम करते हैं। 16 मई की रात करीब साढ़े 12 बजे वह ड्यूटी पूरी कर सहकर्मी विकास को हैंडओवर देकर पीछे वाले कमरे में सोने चले गए थे। आरोप है कि देर रात करीब डेढ़ बजे सलमान अपने साथ अरसद, जाहुल और तीन अन्य अज्ञात लोगों के साथ आया और सोते हुए योगेश पर हमला कर दिया। सभी आरोपी योगेश को घसीटकर बाहर वाले कमरे में लाए और लोहे के तवे और स्टील के स्केल से पीटने लगे।
आरोपियों ने बंधक बनाकर बेरहमी से योगेश को पीटा और मारपीट की वीडियो भी बनाई। आरोपियों ने ऑफिस में भी तोड़-फोड़ की और वहां मौजूद स्टाफ विकास और इलेक्ट्रिशियन साहिद के मोबाइल छीन लिए। योगेश का मोबाइल भी आरोपियों ने जमीन पर पटक कर तोड़ दिया।पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी ऑफिस में रखे करीब दो लाख रुपये और सोने की चेन भी लूट ले गए। सूचना रात को ही बिलासपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस अब प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।