सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire breaks out near the building's main gate; four women evacuated.

Gurugram News: इमारत के मुख्य गेट के पास लगी आग, चार महिलाओं को बाहर निकाला

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out near the building's main gate; four women evacuated.
विज्ञापन
फायर, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से चलाया रेस्क्यू अभियान
Trending Videos

दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-28 के चकरपुर क्षेत्र स्थित एक इमारत के मुख्य गेट के पास शुक्रवार की दोपहर को अचानक आग लग गई। गेट पर आग लेने से इमारत के अंदर भी धुआं फैल गया। गेट पर आग लगने के कारण चार महिलाएं इमारत के अंदर ही फंस गईं।
सूचना मिलते ही फायर की दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस, फायर विभाग की टीमों व एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत से चारों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला और करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। एक बड़ा हादसा टल गया और घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। शुक्रवार की दोपहर करीब 1.25 बजे सेक्टर-28 स्थित इमारत नंबर 3401 के मुख्य गेट के पास आग लग गई। दोपहर 1.29 बजे सेक्टर-29 स्थित फायर स्टेशन को सूचना मिलने पर चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर मौके पर सेक्टर-29 थाने, सुशांतलोक थाने व डीएलएफ फेज-2 थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पूर्व) गौरव राजपुरोहित, सहायक पुलिस आयुक्त (डीएलएफ) विकास कौशिक ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ काे हटाया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों, फायरकर्मियों व एसडीआरएफ की टीम के सदस्यों ने इमारत में घुसकर महिलाओं की जान बचाई है, उनको पुलिस उपायुक्त (पूर्व) गौरव राजपुरोहित द्वारा प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों, फायरकर्मियों व एसडीआरएफ की टीम के सदस्यों ने इमारत की साइड रेलिंग के सहारे प्रथम तल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ से मोहित शर्मा ने बताया कि इमारत में फंसे चारों महिलाओं को छत पर भेज दिया गया ताकि उन्हे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। धुआं अधिक होने के कारण इमारत के सामने से ऊपर जाना संभव नहीं था। ऐसे में बचाव टीम ने इमारत के पिछले हिस्से से रस्सियों, ग्रिल व सीढ़ियों की मदद से टॉप फ्लोर तक पहुंच बनाई और इमारत में फंसे चार महिलाओं को बाहर निकाला।
भूतल पर बने इलेक्ट्रिक पैनल में लगी थी आग
जांच में सामने आया है कि इमारत के भूतल पर बने इलेक्ट्रिक पैनल में आग लगी थी। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई है। आग केवल भूतल पर थी, लेकिन आग की लपटें दूसरी मंजिल तक जा रही थी। आग लगने से भूतल पर फ्रीज सहित अन्य सामान जल गया। जबकि इमारत में लगे चार एसी के कंप्रेसर भी जल गए। बताया जा रहा है कि इस इमारत को एक कंपनी ने किराये पर लिया हुआ है। इमारत में भूतल सहित पांच मंजिल हैं और प्रत्येक फ्लोर पर वन बीएचके के चार-चार सेट बने हुए हैं। इमारत में कुल 18 वन बीएचके कमरे हैं और उनमें लोग निवास कर रहे थे।
वर्जन
इमारत में आग लगने के बाद चार महिलाएं अंदर फंस गई थीं, जिनको रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया था। घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई हो सकेगी। - विकास कौशिक, एसीपी डीएलएफ, गुरुग्राम।
दोपहर करीब 2.40 बजे तक आग पूरी तरह से बुझ गई। समय रहते दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। इमारत में आग लगने से नुकसान का अभी आकलन नहीं किया जा सका है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। -मामचंद, फायर स्टेशन अधिकारी, सेक्टर-29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed