{"_id":"6a689a83386064a52e00f9df","slug":"fire-breaks-out-on-an-electricity-pole-in-lane-no-13-of-jyoti-park-no-casualties-reported-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95927-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ज्योति पार्क की गली नंबर-13 में बिजली के खंभे में लगी आग, जानी नुकसान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ज्योति पार्क की गली नंबर-13 में बिजली के खंभे में लगी आग, जानी नुकसान नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
घटना के बाद काटी थी बिजली सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के ज्योति पार्क स्थित गली नंबर-13 में 27 जुलाई की देर रात करीब 12 बजे बिजली के खंभे में आग लग गई। बिजली के तारों से पटाखों फटने जैसी तेज आवाजें आने लगीं। इसे सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए। इसके बाद फायर विभाग और बिजली विभाग को सूचना दी। बिजली विभाग को सूचना देकर क्षेत्र में बिजली की सप्लाई कटवाई। हालांकि घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
गली में लगा बिजली का खंभा घरों से बिल्कुल सटकर लगा हुआ है। रात 12.20 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर भीमनगर फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी को माैके पर भेजा। फायर कर्मियों ने बिजली की सप्लाई बंद कराकर पानी का छिड़काव करके बिजली के तारों में लगी आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक दृष्टतया में खंभे में बिजली की तारों में आग का मुख्य कारण गर्मी व ओवरलोडिंग माना जा रहा है। गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर सहित अन्य उपकरणों के लगातार चलने से ट्रांसफार्मर और बिजली के तारों पर लोड बढ़ जाता है। शॉर्ट सर्किट होने के कारण तारों ने आग पकड़ ली होगी।
विज्ञापन
-- --
वर्जन
बिजली के तारों में आग लगने की सूचना मिलते ही एक दमकल गाड़ी को मौके पर भेजा गया था। क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद कराकर आग पर काबू पाया गया। ओवरलोड होने से बिजली तारों में आग लगने की संभावना है। -नरेंद्र यादव, वरिष्ठ अधिकारी, भीमनगर फायर स्टेशन