{"_id":"697f8130e8ba0dc03e067fef","slug":"fire-broke-out-in-a-company-in-sector-7-of-manesar-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: मानेसर के सेक्टर-सात की एक कंपनी में लगी आग, दमकल विभाग की सात से आठ गाड़ियां काबू पाने में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: मानेसर के सेक्टर-सात की एक कंपनी में लगी आग, दमकल विभाग की सात से आठ गाड़ियां काबू पाने में जुटीं
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
प्लांट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर के सेक्टर-7 स्थित प्लॉट नंबर-261 में स्पेकुलम प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शाम करीब 6:40 बजे आग लग गई। इस कंपनी में प्लेटिंग का काम किया जाता था। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 से 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पाई थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
