सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five players from the district selected for the Asian Jiu-Jitsu Championship.

Gurugram News: एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप के लिए जिले के पांच खिलाड़ी चयनित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Five players from the district selected for the Asian Jiu-Jitsu Championship.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन आगामी एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 13 से 19 जुलाई तक कजाकिस्तान के अल्माटी शहर में आयोजित की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों ने नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल कर भारतीय टीम में जगह बनाई। चयनित खिलाड़ियों में 84 किलोग्राम से कम में गौतम, 63 किलो ग्राम से कम में नव्या सागर, 57 किलो ग्राम से कम में खानक, एडल्ट वर्ग के 63 किलो ग्राम से कम में पलक और 70 किलो ग्राम से अधिक में टीपू शामिल हैं। जिला जू-जित्सु संघ की सचिव दीपिका मान ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed