{"_id":"6a417a9a390ed530f50f7c53","slug":"five-years-later-residents-of-gopalpur-kheda-extension-colony-remain-thirsty-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-92863-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पांच वर्ष बाद भी गोपालपुर खेड़ा एक्सटेंशन कॉलोनी के लोग प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पांच वर्ष बाद भी गोपालपुर खेड़ा एक्सटेंशन कॉलोनी के लोग प्यासे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो टैंकरों के भरोसे हजार लोगों की जिंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर को बने पांच साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन आज भी कई कॉलोनियों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सेक्टर-99ए स्थित गोपालपुर खेड़ा एक्सटेंशन कॉलोनी का भी ऐसा ही हाल है। इसमें रहने वाले लोग सबसे ज्यादा पानी की समस्या से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में अब तक नगर निगम की ओर से पानी की पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है। इलाके में सिर्फ दो पानी के टैंकर भेजे जाते हैं जबकि कॉलोनी में करीब 300 मकान हैं और लगभग एक हजार लोग रहते हैं।
लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी आबादी के लिए दो टैंकर पर्याप्त नहीं हैं। लोगों ने बताया कि कई बार टैंकर भी समय पर नहीं पहुंचते, जिससे उन्हें घंटों पानी का इंतजार करना पड़ता है। पानी की कमी के कारण लोगों ने अपने घरों के बाहर ड्रम और टंकियां रखी हुई हैं, ताकि टैंकर आने पर पानी भर सके। भीषण गर्मी में यह समस्या और गंभीर हो गई है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक भी पहुंचाई है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
-- -- -- -- -- --
भीषण गर्मी में पानी का भारी संकट है, दो से तीन साल हो गए है निगम की तरफ से पानी को लेकर कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। - डॉ. सत्या सिंह
नगर निगम की ओर से कॉलोनी में रोजाना केवल दो पानी के टैंकर भेजे जाते हैं। कई बार ये टैंकर भी समय पर नहीं पहुंचते, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। - सुभावती
विज्ञापन
इलाके का भूजल खारा होने के कारण उसका उपयोग पीने या घरेलू कामों के लिए नहीं किया जा सकता। ऐसे में लोगों को पीने और रोजमर्रा के कामों के लिए पूरी तरह पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। - लाखन सिंह
कॉलोनी की मुख्य सड़क भी काफी जर्जर हालत में है। मानसून के समय जलभराव के कारण आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। - मनीषा
इलाके में नगर निगम की तरफ से चलाए गए डोर टू डोर कूड़ा अभियान की गाडियां भी इलाके में नियमित रूप से नहीं आती है। - हरेंद्र सिंह
हमने कॉलोनी की मुख्य समस्याओं को लेकर नगर निगम मानेसर व इलाके के पार्षद को अवगत कराया है लेकिन अभी तक इलाके में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। - मित्रपाल, आरडब्ल्यूए प्रधान, गोपालपुर खेड़ा एक्सटेंशन कॉलोनी