सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five young men have been arrested from different locations with six pistols.

Gurugram News: अलग-अलग जगहों से छह पिस्टल के साथ पांच युवक गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Five young men have been arrested from different locations with six pistols.
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पुलिस की विभिन्न टीमों ने अवैध रूप से पिस्टल रखने पर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराध शाखा फर्रुखनगर की टीम ने बुधवार को बालेवा गांव निवासी हरिंद्र को एक पिस्टल, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

अपराध शाखा सेक्टर- 31 की टीम ने बुधवार को दिल्ली के खेड़ा डाबर निवासी राकेश को सेक्टर-40 और सिविल लाइंस क्षेत्र से दिल्ली के ही होलंबी कलां निवासी विकास को अवैध रूप से पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही टीम ने दिल्ली के प्रेम नंबर निवासी ललित और टिकी खुर्द निवासी अभिषेक को सदर थाना क्षेत्र से अवैध रूप से दो पिस्टल और दो कारतूस के साथ धर दबोचा। अपराध शाखा मानेसर टीम ने बुधवार को धनवापुर गांव से सुधीर दहिया को राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र से एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि आरोपी ललित पर जान से मारने की धमकी, हत्या और एक्साइज एक्ट के चार मामले दिल्ली में, आरोपी विकास पर जान से मारने की धमकी देने के, हत्या के प्रयास के साथ चार मामले दिल्ली में दर्ज है। आरोपी राकेश पर धमकी देने, मारपीट करने, हत्या का प्रयास करने चार मामले दिल्ली में और आरोपी हरिंद्र पर चोरी, एक्साइज एक्ट के तीन मामले गुरुग्राम में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed