सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The husband of a BJP councilor has been accused of using casteist slurs.

Gurugram News: भाजपा पार्षद के पति पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The husband of a BJP councilor has been accused of using casteist slurs.
विज्ञापन
सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वार्ड 33 से भाजपा पार्षद सारिका भारद्वाज के पति प्रशांत भारद्वाज पर सफाई कर्मचारियों से बदसलूकी, धक्का देने और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के सचिव धर्मेंद्र जिंगाला की शिकायत पर सेक्टर 9ए थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

कर्मचारी संघ के सचिव धर्मेंद्र जिंगाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो फरवरी को कुछ सफाई कर्मचारी लक्ष्मण विहार फेज दो में काम कर रहे थे। उसी दौरान प्रशांत भारद्वाज ने उन पर एक टूटी हुई सीवर लाइन को ठीक करने के लिए दबाव बनाया। कर्मचारियों ने यह काम ठेकेदार का बता दिया। इसी बात को लेकर प्रशांत भारद्वाज ने उनके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। एक कर्मचारी को धक्का भी दिया गया। कार्रवाई काे लेकर इससे पहले दो दिनों तक सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया और हड़ताल पर चले गए। बुधवार को मामला दर्ज होने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी। अब कर्मचारी प्रशांत भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि वह अपने वार्ड के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए गए थे। उनका कहना है कि वीडियो रिकॉर्डिंग उनके पास है। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का कोई इस्तेमाल नहीं किया है। पुलिस के सामने पक्ष रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed