सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The municipal corporation will inspect the sewage systems of 74 societies.

Gurugram News: 74 सोसाइटियों की सीवेज व्यवस्था की जांच करेगा नगर निगम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation will inspect the sewage systems of 74 societies.
विज्ञापन
सभी सोसाइटियों को अपने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ी पूरी जानकारी देनी होगी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर नगर निगम ने अपने क्षेत्र में आने वाली 74 आवासीय सोसाइटियों की सीवेज निपटान व्यवस्था की जांच करने का फैसला लिया है। निगम इन सोसाइटियों से उनकी सीवेज व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट मांगेगा।
यह कदम खाली जगहों पर गंदे पानी को डाले जाने की लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद लिया गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सभी सोसाइटियों को अपने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से जुड़ी पूरी जानकारी देनी होगी। इसमें यह बताना होगा कि एसटीपी सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं और तय मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं। सोसाइटियों को एसटीपी के पीएच स्तर और बीओडी जैसे मानकों की जानकारी भी देनी होगी। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट करना होगा कि उपचारित पानी का उपयोग कहां किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की तरफ से इस घटना को लेकर टीम गठित की गई है। यदि कोई सोसाइटी समय पर जानकारी नहीं देती है तो नगर निगम की टीम मौके पर वहा जाकर जांच करेगी। इसके बाद संबंधित डेवलपर या रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को नोटिस जारी किया जाएगा। नगर निगम की तरफ से यह कार्रवाई इसलिए की जा रही है, हाल ही में सेक्टर 77, 78, 79, 80 और 82 में टैंकरों के जरिए खाली जमीन पर बिना उपचार किया गया गंदा पानी डाले जाने की शिकायतें सामने आई थी। इससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बढ़ रहा है। नगर निगम ने साफ कहा है कि नियमों का पालन न करने वाली सोसाइटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी एक आवासीय सोसाइटी को एसटीपी नियमों के उल्लंघन पर नोटिस दिया जा चुका है।
वर्जन

निगम क्षेत्र में सभी सोसाइटियों का सर्वे किया जा रहा है। अगर किसी भी सोसाइटी ने एसटीपी नियमों का उल्लंघन किया है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और भारी जुर्माना लगाया जाएगा। -लोकेश यादव, संयुक्त आयुक्त, मानेसर नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed