सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four accused arrested in auto theft case, auto recovered

Gurugram News: ऑटो चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, ऑटो बरामद

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in auto theft case, auto recovered
विज्ञापन
आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाने की पुलिस ने ऑटो चोरी करने के मामले में 6 फरवरी को चार आरोपियों को सेक्टर-95 से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी हुआ एक ऑटो भी बरामद किया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के फर्रुखनगर निवासी यश (20), हयातपुर गांव निवासी विशाल (21) व रवि (21) और गढ़ी हरसरू गांव निवासी गौरव (24) के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे नशा करने व जुआ खेलने के आदी हैं। जुआ में वे 10 हजार रुपये हार गए थे। इस राशि की पूर्ति के लिए उन्होंने 1 फरवरी को गढ़ी हरसरू गांव से ऑटो चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि आरोपी गौरव पर चोरी करने, छीनाझपटी करने के तहत दो मामले गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हैं। आरोपी विशाल पर हत्या करने व चोरी करने के तहत दो मामले गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हैं।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों को 7 फरवरी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पूछताछ में जो जानकारी मिलेगी, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed