फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four arrested in assault case over setting up a street cart.

Gurugram News: रेहड़ी लगाने को लेकर मारपीट मामले में चार गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2026 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Four arrested in assault case over setting up a street cart.
डीएलएफ सेक्टर-29 थाना इलाके में 6 अगस्त को हुई थी वारदात, 12 अगस्त को दर्ज हुई थी प्राथमिकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ सेक्टर-29 थाना इलाके में रेहड़ी लगाने को लेकर हुई कहासुनी और मारपीट करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें संभल (यूपी) के मूल निवासी सुखराम, भूरा, मुनेश और कल्याण उर्फ कालू शामिल हैं। मामला बीती 6 अगस्त का है और 12 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस से शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह मोची है। 6 अगस्त को वह अपना काम कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने उनके लड़के को रोक लिया। झगड़े का कारण पूछा तो उन लोगों ने शिकायतकर्ता के साथ डंडों से मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर डीएलएफ सैक्टर-29 थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

आरोपी रेहड़ी लगाते हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिकायतकर्ता पक्ष के भी 2 आरोपियों अंशु व गोविंदा के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों हाथरस के मूल निवासी हैं और अब प्रेम नगर झुग्गी में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed