{"_id":"6a7e2352072f7bf5dd0f04d9","slug":"pistol-fired-inside-society-lift-fir-registered-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97763-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोसाइटी की लिफ्ट में चलाई पिस्तोल से गोली, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोसाइटी की लिफ्ट में चलाई पिस्तोल से गोली, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोसाइटी की लिफ्ट में चलाई पिस्तोल से गोली, प्राथमिकी दर्ज- लिफ्ट का क्षतिग्रस्त गेट और सीसीटीवी चेक कर पता चला कि गोली चली है
- उस दौरान लिफ्ट में 3 लोग मौजूद थे
- बृहस्पतिवार को सेक्टर-53 थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी
- 8 अगस्त की रात की बताई गई वारदात
- सेक्टर-52 की द प्रशांत कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-52 स्थित दि प्रशांत को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी की लिफ्ट में गोली चलाने का मामला सामने आया है। गोली लिफ्ट के दरवाजे में सुराख कर बाहर निकल गई, हालांकि किसी को चोट नहीं आई। इस घटना का खुलासा लिफ्ट क्षतिग्रस्त मिलने और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद हुआ।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि ये घटना 8 अगस्त की देर रात लगभग 1 बजे की है। सोसाइटी के अध्यक्ष की शिकायत पर सेक्टर-53 थाना में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस पिस्टल से गोली चली, वह एक प्रॉपर्टी डीलर की लाइसेंसी पिस्टल है। मामले में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मामले में सोसाइटी प्रबंधन ने सेक्टर-53 थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। सोसाइटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के अनुसार, यह घटना 8 अगस्त की देर रात करीब 1 बजे हुई थी। निवासियों ने लिफ्ट में सुराख और क्षति देखी थी। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध युवक लिफ्ट के अंदर जाते दिखे। फुटेज में एक युवक के पास हथियार भी नजर आया। कुछ ही सेकंड में लिफ्ट के भीतर से गोली चलने जैसी तेज आवाज फुटेज में रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन
निवासियों ने पुलिस को बताया कि सोसाइटी के छठी मंजिल के एक फ्लैट में अक्सर अज्ञात लोगों की आवाजाही रहती है। इन लोगों के पास कई बार हथियार भी देखे गए हैं। इन संदिग्ध गतिविधियों के कारण सोसाइटी के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सोसाइटी प्रबंधन ने घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। निवासियों ने फायरिंग करने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने छठी मंजिल के फ्लैट में आने-जाने वाले लोगों की जांच की भी अपील की है।
-- -- सोनू यादव