{"_id":"6a7e242f727af5f00900789e","slug":"youth-stabbed-to-death-in-rajiv-nagar-two-friends-suspected-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97700-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जौनपुर के ध्यानार्थ\nराजीव नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो दोस्तों पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जौनपुर के ध्यानार्थ राजीव नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या, दो दोस्तों पर शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराये के कमरे में रहने वाले दोस्तों के पास आया था मृतक 28 साल का सुजीत
बृहस्पतिवार सुबह मकान मालिक ने छत पर देखे थे खून के धब्बे
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। राजीव नगर कॉलोनी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 28 साल के सुजीत कुमार के रूप में हुई है। मूलरूप से जौनपुर के हरिहरपुर गांव का निवासी था और निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी था।
मृतक की गर्दन पर चाकू से वार किए गए हैं। वहीं, हत्या का आरोप इस घर में किराये पर रहने वाले दो युवकों पर है। बृहस्पतिवार सुबह छत पर मकान मालिक ने खून के धब्बे देखे। कमरे में झांका तो सुजीत का शव पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजीव नगर की गली नंबर पांच स्थित तीन मंजिला मकान में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मकान की छत पर बने कमरे में सुजीत के दो दोस्त किराए पर रहते थे। दोनों पेशे से पेंटर हैं। वे कुछ समय पहले ही इस मकान में रहने आए थे। बुधवार की रात दोनों दोस्तों ने सुजीत को अपने कमरे पर बुलाया था।
विज्ञापन
कहासुनी के बाद गला रेतने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि बुधवार देर रात तीनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने चाकू से सुजीत के गले पर कई वार किए। अधिक खून बह जाने के कारण सुजीत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि सुजीत को बचने का मौका ही नहीं मिला।
मकान मालिक ने किया खुलासा
हत्या की इस वारदात का खुलासा बृहस्पतिवार सुबह हुआ। मकान मालिक राजसिंह किसी काम से तीसरी मंजिल पर गए तो छत पर उन्होंने चारों तरफ खून के धब्बे देखे। कमरे के अंदर झांकने पर सुजीत का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल सुजीत के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस को परिवार के यहां आने का इंतजार है। वहीं, दोनों आरोपी घटना के बाद भाग गए हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है।