फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four shooters from the Deepak Nandal gang killed in a police encounter in Gurugram

Gurugram Encounter: सिंगर फाजिलपुरिया के मैनेजर पर फायरिंग से जुड़ा नांदल गैंग, अब मुठभेड़ में चार शूटर ढेर

Fri, 10 Jul 2026 08:32 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 10 Jul 2026 08:32 AM IST
सार

गुरुवार देर रात सुशांत लोक इलाके में हुई एक भीषण मुठभेड़ में गुरुग्राम पुलिस ने गैंगस्टर दीपक नांदल के चार शार्प शूटर्स को मार गिराया। कन्हई गांव में 2 मई की देर रात सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ के घर पर गोली चलाने के मामले में भी गैंगस्टर दीपक नांदल के चार गुर्गे गिरफ्तार हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Four shooters from the Deepak Nandal gang killed in a police encounter in Gurugram
Gurugram Encounter - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा की टीमों ने बृहस्पतिवार देर रात गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटरों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। वहीं, गोली लगने से घायल हुए पांचवें शूटर को अस्पताल ले जाया गया है। एनकाउंटर में बदमाशों की ओर से चलाई गोली लगने से तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर सिबास कविराज ने एनकाउंटर में चार 4 शूटरों की मौत और 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुशांत लोक में ए ब्लॉक के मकान के बाहर बृहस्पतिवार देर रात लगभग 11 बजे पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हुआ। यह मकान झज्जर के मूल निवासी प्रॉपर्टी डीलर विशाल बेरी का बताया जा रहा है। क्राइम ब्रांच के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दीपक नांदल गैंग के पांच शूटर स्कॉर्पियो में सवार होकर रंगदारी के इरादे से यहां पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना अपराध शाखा की टीमों को पहले से लग गई। पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। अपराध शाखा सेक्टर-31 इंचार्ज इंस्पेक्टर आनंद यादव और सेक्टर-40 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम को देखा तो गोलियां चलानी शुरू कर दी।

विज्ञापन

पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। मौके पर 20 से अधिक गोलियां चली। इस दौरान 4 शूटरों को पुलिस ने ढेर कर दिया, जबकि पांचवां बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। एनकाउंटर में एक एएसआई समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीनों को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिंगर फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर पर गोली चलाने में भी नांदल के चार गुर्गे हुए थे गिरफ्तार
कन्हई गांव में 2 मई की देर रात सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ के घर पर गोली चलाने के मामले में भी गैंगस्टर दीपक नांदल के चार गुर्गे गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों की पहचान रोहतक के बखेता गांव निवासी अशोक उर्फ पहलवान, चीडी गांव निवासी मनोज काबर, सोनीपत के कथुरा गांव निवासी सुमित और गांव गढ़ शाहजांपुर निवासी विक्की के रूप में हुई थी।

आरोपियों ने गैंगस्टर दीपक के कहने पर ही रैकी और हथियार मुहैया कराने में मदद की थी। मैनेजर के घर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चलाई थी। वारदात के दौरान मैनेजर को मिले सुरक्षाकर्मी सिपाही कुलबीर के हाथ और पैर पर गोली लगी थी। सिपाही की शिकायत पर ही सेक्टर-40 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed