सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fourth accused arrested for murdering youth after robbery

Gurugram News: लूटपाट के बाद युवक की हत्या करने में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested for murdering youth after robbery
विज्ञापन
पीछा करने पर आरोपियों ने पत्थर से हमला कर घायल कर दिया था, उपचार के दौरान हो गई थी मौत
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 पुलिस ने 13 जनवरी की रात को मोबाइल व पर्स छीनकर युवक की हत्या करने के मामले में चौथे आरोपी को सोमवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के मधुबनी निवासी राजेश मंडल (24) के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने नरेश कुमार, राजू कुमार झा और विपिन कुमार को 19 जनवरी को नाथूपुर बिहारी मंडी से गिरफ्तार किया था
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि 13 जनवरी की रात को वह अन्य साथियों नरेश, राजू व विपिन के साथ नाथूपुर गांव मंडी स्थित शराब ठेके के पास खड़ा था। इसी दौरान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी बीरबल ओरान (मृतक) भी वहां मौजूद था। आरोपी बीरबल का मोबाइल छीनकर भागने लगे तो उसने उनका पीछा किया जिसके बाद आरोपियों ने ईंट व पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उपचार के दौरान 17 जनवरी को पीजीआई रोहतक में उसकी मृत्यु हो गई थी। डीएलएफ फेज-3 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से मामले पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed