सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fraud in the name of selling cows

Gurugram News: गाय बेचने के नाम पर प्लंबर से 1.11 लाख की धोखाधड़ी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of selling cows
विज्ञापन
फेसबुक पर देखा था गाय बेचने संबंधी वीडियो, मोबाइल पर हुई थी बात
Trending Videos


बार कोड भेजकर रुपये कराए ट्रांसफर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने गाय बेचने के नाम पर एक प्लंबर से 1,11,140 रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़ित ने फेसबुक पर गाय बेचने संबंधी वीडियो देखकर उस पर दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज की है।
फर्रुखनगर के अलिमुदीनपुर गांव निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में प्लंबर का काम करता है। 5 फरवरी को उसने फेसबुक पर एक रील देखी। फेसबुक आईडी सुरेंद्र सिंह डेरी फार्म श्रीगंगानगर पर इसे अपलोड किया गया था। वीडियो देखकर संदीप कुमार ने गाय खरीदने के इरादे से दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। कॉल पर बात करने वाले ने खुद को डेरी का संचालक सत्यवान बताया। दोनों के बीच 37,500 रुपये में एक गाय को बेचने संबंधी बातचीत हुई। संदीप कुमार से ट्रांसपोर्ट खर्च के लिए दो हजार रुपये एडवांस मांगे गए। बाकी पेमेंट का भुगतान गाय पहुंचने के बाद करने के लिए कहा गया। पेमेंट करने के लिए संदीप कुमार के व्हाट्सएप पर बार कोड भेजा गया। संदीप कुमार ने फोन-पे के माध्यम से बार कोड को स्कैन करके दो हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद संदीप से फिर संपर्क किया गया और कहा कि गाय रास्ते में है और खर्चे के लिए दो हजार रुपये मांगे। संदीप कुमार ने यह राशि भी भेज दी। इस तरह संदीप से अलग-अलग बहाने से बनाते हुए बार-बार रुपये मांगने शुरू कर दिए। जालसाजों ने फोन-पे के माध्यम से 5 फरवरी से 13 फरवरी तक संदीप कुमार से 27 ट्रांजेक्शन में 1,11,140 रुपये ट्रांसफर कराए गए। जब भी संदीप कुमार गाय भेजने की बात करता तो जालसाज नया बहाना बनाकर रुपये मांगने लग जाते। इसके बाद संदीप कुमार को अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में पता चला। पीड़ित ने साइबर पुलिस से जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed