सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Garbage tax has become a problem, NOC is not being received

Gurugram News: कचरा टैक्स बना मुसीबत, नहीं मिल रही एनओसी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Garbage tax has become a problem, NOC is not being received
विज्ञापन
सोसाइटी के निवासियों ने कचरा टैक्स वसूले जाने पर जताई नाराजगी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-103 स्थित सिग्नेचर ग्लोबल ग्रैंड आईवा सोसाइटी में नगर निगम द्वारा कचरा टैक्स वसूले जाने पर निवासियों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि सोसाइटी में पिछले करीब पांच साल से रह रहे हैं। यहां कभी निगम की ओर से नियमित कूड़ा उठान और साफ-सफाई नहीं की गई। इसके बावजूद प्रॉपर्टी टैक्स के साथ कचरा टैक्स जोड़कर भेजा गया। वहीं, कचरा टैक्स नहीं देने पर एनओसी जारी नहीं की जा रही है।
लोगों का कहना है कि सोसाइटी की सफाई और कचरा प्रबंधन का कार्य मेंटेनेंस टीम द्वारा किया जाता है। ऐसे में नगर निगम को अलग से कचरा टैक्स क्यों दिया जाए। कई निवासियों ने कचरा टैक्स जमा नहीं किया, जिसके चलते उन्हें एनओसी जारी नहीं की गई, जो उनके लिए परेशानी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
सफाई नहीं, पर टैक्स जरूरी
पहली बार नगर निगम द्वारा कचरा टैक्स वसूला जा रहा। जब निगम नियमित रूप से सफाई नहीं करती है तो किस आधार पर टैक्स ले रही है। -संजय श्रीवास्तव, निवासी
कचरा टैक्स के नाम पर लोगों से पैसा वसूला जा रहा है। वहीं टैक्स नहीं भरने पर एनओसी जारी न करना लोगों को परेशान करने वाली बात है। -गणेश पंत, निवासी
सोसाइटी के आसपास ही नहीं गांव में कई जगहों पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इससे लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। -वरुण भास्कर, निवासी
कई सालों में पहली बार प्रॉपर्टी टैक्स के साथ गार्बेज टैक्स आया है। अगर सोसाइटी के आसपास नगर निगम कोई साफ-सफाई ही नहीं करता है, तो हम टैक्स किस बात के दें। -जितेंद्र, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed