सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The slow pace of development has left villagers in distress.

Gurugram News: विकास की कछुआ चाल से ग्रामीण बेहाल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
The slow pace of development has left villagers in distress.
विज्ञापन
मानेसर। खोह गांव में कछुआ गति से चल रहे नाले के निर्माण से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर सीवर का पानी बह रहा है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बरसात में जलभराव की समस्या रोकने के उद्देश्य से नगर निगम मानेसर की ओर से खोह गांव से लेकर कासन तक दोनों ओर नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह कार्य पिछले कई महीने से चल रहा है लेकिन फिर भी काम तक पूरा नहीं हो पाया है। अधूरे निर्माण और सड़क पर बह रहे सीवर के कारण लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि नाले का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए और सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या का समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। संवाद
Trending Videos

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed