सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   It is mandatory to install a standard and approved water meter.

Gurugram News: मानक एवं स्वीकृत वाटर मीटर लगाना जरूरी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
It is mandatory to install a standard and approved water meter.
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने शहर में जल उपभोग की सटीक माप, गैर-राजस्व जल हानि में कमी, पानी की बर्बादी रोकने व बिलिंग प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, अब नगर निगम क्षेत्र में सभी घरेलू एवं व्यावसायिक जल कनेक्शनों पर केवल मानक एवं स्वीकृत वाटर मीटर ही लगाए जाएंगे। सभी वाटर मीटर आईएसआई मार्क युक्त होंगे व भारतीय मानक ब्यूरो के आईएस :779 :1994 और आईएसओ 4064 क्लास-बी मानकों के अनुरूप होने चाहिए। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि केवल वही मीटर लगाए जा सकेंगे जिन्हें भारत सरकार के अधीन फ्लूड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा प्रमाणित किया गया हो। साथ ही मीटर की स्थापना ऐसी जगह पर की जाएगी जहां आसानी से पहुंचा जा सके और रखरखाव में कोई बाधा न आए। नगर निगम गुरुग्राम ने यह भी चेतावनी दी है कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम नियमों एवं जल आपूर्ति विनियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed