{"_id":"6a71de81bf5078edc20c8f45","slug":"girls-won-titles-in-all-three-age-groups-in-the-district-level-basketball-competition-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96711-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बालिकाओं ने तीनों आयु वर्ग के खिताब जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बालिकाओं ने तीनों आयु वर्ग के खिताब जीते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में गुरुग्राम खंड की बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। इन टीमों ने बास्केटबॉल स्पर्धा के तीनों आयु वर्गों में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह प्रतियोगिता सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खंडों की टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबलों में गुरुग्राम और पटौदी की टीमें आमने-सामने रहीं। गुरुग्राम की खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, तेज आक्रमण और मजबूत रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने लगातार जीत दर्ज करते हुए तीनों आयु वर्ग के खिताब अपने नाम किए। इस जीत के साथ गुरुग्राम खंड ने प्रतियोगिता में अपना पूर्ण वर्चस्व स्थापित कर दिया।
शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षा अधिकारी जगदीश अहलावत ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के लिए होगा। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों को आगामी मुकाबलों के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
अंडर-14 में पटौदी की टीम को 22-15 के अंतर से हराया
अंडर-14 वर्ग के फाइनल में गुरुग्राम और पटौदी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। शुरुआत में कांटे की टक्कर के बाद गुरुग्राम की खिलाड़ियों ने लगातार अंक जुटाए। उन्होंने पटौदी को 22-15 के स्कोर से हराकर पहला खिताब अपने नाम किया। इसके बाद अंडर-17 वर्ग के फाइनल में भी गुरुग्राम की टीम ने शानदार खेल दिखाया। खिलाड़ियों ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और पटौदी को 17-11 के अंतर से हराया। वहीं, अंडर-19 आयु वर्ग के फाइनल में भी गुरुग्राम की टीम का दबदबा कायम रहा। टीम ने महत्वपूर्ण मौकों पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 20-14 के स्कोर से जीत दर्ज की। इस तरह उन्होंने तीसरा खिताब भी अपने नाम कर लिया।