{"_id":"6a182856d706c0aaa401975a","slug":"give-your-problems-to-the-administration-in-writing-for-solution-adc-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89503-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान के लिए लिखित रूप में प्रशासन को दे समस्याएं : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान के लिए लिखित रूप में प्रशासन को दे समस्याएं : एडीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव महेंद्रवाड़ा में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित, एडीसी सोनू भट्ट ने सुनी समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना ब्लॉक के गांव महेंद्रवाड़ा में बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एडीसी सोनू भट्ट ने ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही अनेक समस्याओं का समाधान किया गया। एडीसी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं लिखित रूप में प्रशासन को दें, ताकि उनका व्यवस्थित ढंग से समाधान किया जा सके।
युवाओं से विकास में भागीदारी निभाने का किया आह्वान
एडीसी सोनू भट्ट ने युवाओं से आह्वान किया कि वे गांव और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी सकारात्मक सोच और ऊर्जा गांवों की तस्वीर बदल सकती है। उन्होंने युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को कमजोर करता है। युवा अपने जीवन में अनुशासन अपनाएं और अपने सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल और अच्छे संस्कार युवाओं को बेहतर भविष्य की ओर ले जाते हैं।
इस अवसर पर सोहना के एसडीएम अखिलेश यादव, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नवनीत कौर, पंचायती राज से कार्यकारी अभियंता अजय शर्मा, गांव के सरपंच रामपाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Trending Videos