सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gold shines on Akshaya Tritiya, Sadar Bazaar, MG Road shine

Gurugram News: अक्षय तृतीया पर चमका सोना, सदर बाजार, एमजीरोड पर रही रौनक

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gold shines on Akshaya Tritiya, Sadar Bazaar, MG Road shine
विज्ञापन
शादी और निवेश के लिहाज से लोगों ने की जमकर खरीदारी
Trending Videos

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अक्षय तृतीया के मौके पर सराफा बाजार मेंं काफी रौनक देखने को मिली। लोगों ने शादियों के लिए भी खरीदारी की। सदर बाजार, एमजी रोड और सेक्टर-43 स्थित मॉल में खरीदारों की भीड़ लगी रही। सदर बाजार स्वर्ण व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मंदीप किशोर गोयल ने बताया कि इस बार करीब 400 करोड़ रुपये के व्यापार की उम्मीद है। महंगाई के बावजूद सोेने, चांदी और हीरे के गहनोंं की इस बार अच्छी खरीदारी हुई है।
गहनों के आउटलेट गोल्डसूक के मैनेजर मनोज पुनिया ने बताया कि अक्षय तृतीया के मौके पर इस बार ब्रांड्स पर कई तरह के ऑफर खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं। दक्षिण, उत्तर और पूर्वी भारत के लगभग सभी सोने के जाने-माने ब्रांड होने के कारण गुरुग्राम ही नहीं दिल्ली एनसीआर के ग्राहकों भीड़ भी यहां देखने को मिली। वहीं, गुरुग्राम ज्वैलर्स एसोसिएशन के उप-प्रधान भारत भूषण ने बताया कि इस मौके पर ग्राहकों ने चांदी के बर्तन, पायल, स्वास्तिक और मछली जैसे आभूषणों की खरीदारी की। सोने की अंगूठी, चेन, डायमंड सेट, गिन्नी और सिक्कों की भी खूब मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
वाहनों की भी जमकर हुई खरीदारी
अक्षय तृतीया के मौके पर लोगों ने जमकर वाहन भी खरीदे। सेक्टर-15 और 16 में एक कार शोरूम के सीईओ चेतन अरोड़ा ने बताया कि उनके दो शोरूम से 50 कारों की डिलीवरी हुई हैं। उनके अनुसार, इस साल बीते साल की तुलना में व्यापार बेहतर हुआ है।
-----------------------
परिणय सूत्र में बंधे जोड़े
फोटो
गुरुग्राम। अक्षय तृतीया के मौके पर शहर में कई लोग परिणय सूत्र में भी बंधे। शहर के ओल्ड दिल्ली रोड, गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर, सोहना, शीतला माता रोड स्थित विवाह हॉल कई महीनों पहले ही बुक हो चुके थे।वहीं, सेक्टर-पांच स्थित फूल बाजार में बग्घियां, गाड़ियां भी सजतीं नजर आईं। (संवाद)
-------------------------
बाजारों से लेकर धार्मिक स्थलों तक रही पुलिस की चौकसी
त्योहार के मौके पर बाजारों से लेकर धार्मिक स्थलों तक हर तरफ पुलिस मुस्तैद दिखी। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने बताया कि प्रमुख जगहों पर पहले ही सुरक्षा और सर्तकता के विशेष निर्देश जारी कर दिए गए थे। साथ ही लोगों से भी खरीदारी के दौरान सतर्क रहने को कहा गया था। ठेकों और शराब की दुकानों के आसपास भी गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखी गई।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed