सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurgaon Railway Station Set for Transformation; MLA Conducts Inspection

Gurugram News: बदलेगा गुड़गांव रेलवे स्टेशन का स्वरूप, विधायक ने किया निरीक्षण

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gurgaon Railway Station Set for Transformation; MLA Conducts Inspection
विज्ञापन
परियोजना को तय समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करना प्राथमिकता
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रेलवे स्टेशन गुड़गांव के री-डेवलपमेंट परियोजना का विधायक मुकेश शर्मा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि परियोजना को तय समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना केवल स्टेशन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि गुरुग्राम के शहरी विकास और परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने वाली पहल है। स्टेशन का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है। इस मॉडल के अनुरूप स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं, बेहतर यात्री सेवाओं और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित किया जाएगा। नया स्टेशन यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होने के साथ एक आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 700 करोड़ रुपये है और नई स्टेशन बिल्डिंग को लगभग तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रस्तावित नौ मंजिला इमारत में आधुनिक डिजाइन के साथ स्थानीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी, जिससे स्टेशन आकर्षक रूप लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सुविधाएं
परियोजना के तहत स्टेशन पर कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पहली मंजिल पर अत्याधुनिक यात्री हॉल बनाया जाएगा। दूसरी मंजिल पर 50 मीटर चौड़ा एयर कॉन्कोर्स होगा, जबकि तीसरी मंजिल पर रेलवे संचालन से जुड़ी व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। इसी भवन में कैफेटेरिया सहित कमर्शियल स्पेस तैयार किया जाएगा। इन सुविधाओं का उद्देश्य यात्रियों को सहज, आरामदायक और आधुनिक अनुभव उपलब्ध कराना है। विधायक ने कहा कि स्टेशन का यह पुनर्विकास गुरुग्राम को नई पहचान देगा और शहर में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed