सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Crime Husband poisons wife and four children to death

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी और चार बच्चों को जहर दे उतारा मौत के घाट, खुद की नस काटी

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 03 May 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
सार

गुरुग्राम के वजीरपुर गांव से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां पति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों को जहर दे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी युवक ने चाकू से अपना गला व हाथ काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आरोपी की पहचान नाजिम के रूप में हुई है, जो आरोपी मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है और गुरुग्राम में एक सैलून चलाता है।

Gurugram Crime Husband poisons wife and four children to death
Gurugram News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुग्राम जिले के वजीरपुर गांव में शनिवार की देर शाम पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व चार बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने चाकू से अपना गला व हाथ काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि युवक के भाई के कमरे पर पहुंचने पर वारदात के बारे में पता चल गया, जिससे उसको अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। जबकि युवक की पत्नी व बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

Trending Videos

मूल रूप से मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के बिलारी निवासी नाजिम अपने परिवार के साथ पिछले करीब छह माह से वजीरपुर गांव में किराये के मकान में रह रहा था। शनिवार रात करीब 8.15 बजे जब नाजिम का भाई जीशान उसके घर भोजन करने पहुंचा तो पहली मंजिल के कमरे में नाजिम की पत्नी 35 वर्षीय नजमा, 12 वर्षीय बेटी इकरा, 10 वर्षीय शिफा, आठ वर्षीय बेटा आरम और सबसे छोटी बेटी छह वर्षीय खतीजा के मुंह से झाग निकल रहा था। वे सभी मृत अवस्था मे पड़े थे। वहीं, नाजिम लहूलुहान हालत में तड़प रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रात नौ बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से जहर के नमूने व खून से सना चाकू बरामद किया है। इसके बाद डीसीपी, एसीपी और क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंच गई। घटनास्थल पर देर रात तक भीड़ जुटी रही।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि नाजिम का पत्नी नजमा के साथ अक्सर झगड़ा होता था। वह गढ़ी हरसरू गांव में सैलून चलाता है। बताया जा रहा है कि शनिवार को भी पति-पत्नी के बीच बहस हुई थी, जिसके बाद नाजिम ने यह खौफनाक कदम उठाया। उसने पहले बच्चों व पत्नी को जहरीला पदार्थ दिया और फिर खुद की भी जान लेने की कोशिश की। आरोपी नाजिम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed