फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram emerges as overall champion at the Mehtab Singh Memorial Kurash Tournament.

Gurugram News: मेहताब सिंह मेमोरियल कुराश टूर्नामेंट में गुरुग्राम ओवरऑल चैंपियन

Sun, 09 Aug 2026 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Gurugram emerges as overall champion at the Mehtab Singh Memorial Kurash Tournament.
मेहताब सिंह मेमोरियल कुराश ओपन टूर्नामेंट में भाग लेते खिलाड़ी। प्रशिक्षक
-करीब 400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने जीते पांच स्वर्ण और एक रजत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-110 स्थित गांव सराय अलावर्दी के कम्युनिटी सेंटर में रविवार को प्रथम स्वर्गीय मेहताब सिंह मेमोरियल कुराश ओपन टूर्नामेंट आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में गुरुग्राम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर रही।
हरियाणा कुराश एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में करीब 400 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में हिस्सा लिया। गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। आशीष, देव, अर्जुन चौधरी, कृष्ण और ओशी ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि चिराग ने रजत पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद दर्शकों और खेल प्रेमियों में भी उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय मेहताब सिंह जूडो कोच एवं हरियाणा कुराश एसोसिएशन के संस्थापक की स्मृति में किया गया। आयोजकों ने बताया कि कुराश को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने और युवाओं को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

आयोजकों ने कहा कि करीब 400 खिलाड़ियों की भागीदारी से कुराश के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि का पता चलता है। विजेता खिलाड़ियों को अब राज्य स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। गुरुग्राम टीम की ओवरऑल जीत को खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed