{"_id":"6a4ba22fe9e2562714037baa","slug":"gurugram-gets-the-hosting-rights-for-the-national-under-19-greco-roman-wrestling-championship-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-93622-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राष्ट्रीय अंडर-19 ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी गुरुग्राम को मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राष्ट्रीय अंडर-19 ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी गुरुग्राम को मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी, हरियाणा को मिली सात की मेजबानी
अक्तूबर से जनवरी तक देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार देशभर में 41 खेल स्पर्धाओं का आयोजन 18 शहरों में कराया जाएगा। इनमें हरियाणा को सात अलग-अलग खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी सौंपी गई है। गुरुग्राम के अलावा अंबाला, करनाल और रोहतक सहित अन्य शहरों में भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
एसजीएफआई ने इस बार पारंपरिक और क्षेत्रीय खेलों को भी कैलेंडर में स्थान दिया है, ताकि विभिन्न राज्यों की खेल संस्कृति और विरासत को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल सके। प्रतियोगिताओं में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। हरियाणा शिक्षा विभाग गुरुग्राम के खेल अधिकारी जगदीश अहलावत ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की शुरुआत अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से होगी, जबकि सभी मुकाबले जनवरी के अंतिम सप्ताह तक संपन्न कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि गुरुग्राम को अंडर-19 ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है, जिसका आयोजन जनवरी माह में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी भाग लेंगे और मेजबान के रूप में हरियाणा के खिलाड़ी भी अपनी चुनौती पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी मिलना गुरुग्राम और हरियाणा के लिए गौरव की बात है। इससे खिलाड़ियों को अपने ही राज्य में उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा और खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह भी बढ़ेगा। विभाग आयोजन की सभी तैयारियां समय रहते पूरी करेगा, ताकि प्रतियोगिताओं का सफल और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।